Iran War: Trump declares the end of the Iran war! Said – Military power crushed
अमेरिका (US) और ईरान युद्ध लगभग खत्म हो गया है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ईरान युद्ध’ खत्म होने की बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है। अब हमले की जरूरत नहीं है। इसके कारण संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार रहेगी। ट्रम्प ने यह बयान कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात के बाद दिया है।
राहुल गांधी बोले- मोदी ने हमें नक्सली कहा, 8 दिन में छठी बार बहस करने की चुनौती दी, पीएम मोदी ने दिमागी नक्सलियों से लड़ने की बात कही थी
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप खत्म कर दी गई है। अब भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सैन्य रूप से ईरान लगभग खत्म हो चुका है। हम बस मौजूदा स्थिति बनाए रख रहे हैं। मैं किसी बात की गारंटी तो नहीं देता लेकिन अगर हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं लगती। पूरा मध्य पूर्व अब यूरेनियम से जुड़े खतरों से सुरक्षित है और ऐसा लग रहा है कि यह संघर्ष खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचल दिया गया है लेकिन उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बेअसर करने का कोई दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए। ईरान की निर्माण क्षमता लगभग 85 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। वे हमसे बात कर रहे हैं और बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है लेकिन पूरी संभावना है कि यह मामला खत्म हो सकता है।
यूएस मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके कारण ट्रंप का सत्ता पर नियंत्रण कमजोर हुआ है और अपनी मनमानी भी नहीं कर पाएंगे। वहीं चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान के हौंसले बुलंद हो गए हैं। मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने अमेरिका को दो दिन का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की शर्त मान लेता है तो ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोल देगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने ऐसा नहीं किया तो अमेरिकी सेना पर आसमान से तबाही बरसेगी। ईरानी सेना उस पर भीषण हमला करेगी।

