BREAKING देश दुनिया वॉच

Sonia Gandhi on PM Modi: मोदी और मेरी सोच बिल्कुल अलग, किताब में सोनिया का बड़ा खुलासा

Share this

Sonia Gandhi on PM Modi: Modi and my thinking are completely different, Sonia’s big revelation in the book

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा है कि दोनों के बीच कभी वास्तविक बातचीत नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि जब भी दोनों आमने-सामने आते हैं तो मोदी उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भारत के विचार के लिए लड़ रहे हैं और वह अपने विचारों के लिए।

सोनिया गांधी ने ये बातें अपनी बहुप्रतीक्षित संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में लिखी हैं। हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब मंगलवार को बाजार में आई। सोनिया ने किताब में लिखा है कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी 12 साल से अधिक समय से देश के प्रधानमंत्री हैं और अब उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। इसके बावजूद उनकी मोदी से कभी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई।

पीएम मोदी को लेकर सोनिया गांधी ने किताब में क्या कहा?

सोनिया गांधी ने बताया कि संसद के हर सत्र के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में मिलते हैं। वहां भी दोनों के बीच केवल औपचारिक अभिवादन होता है। सोनिया के मुताबिक, पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता आपस में शिष्टाचार और सौहार्द के साथ मिलते थे, लेकिन अब स्थिति अलग है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी आमने-सामने आने पर नजरें फेर लेते हैं और आंखों से संपर्क बनाने से बचते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *