Tata Electronics Plant Accident: Tank cleaning became yesterday! 3 workers died due to suffocation due to poisonous gas
चेन्नई। तमिलनाडु के होसुर में एप्पल के आईफोन के पुर्जे बनाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) की फैक्ट्री में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टवाटर यानी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जान चली गई।
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना सोमवार शाम को कृष्णागिरी जिले के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स परिसर में हुई। तीनों मजदूर ईटीपी टैंक के भीतर जमा कीचड़ और गाद साफ करने के लिए उतरे थे। सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने और ऑक्सीजन की कमी के चलते तीनों का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए।
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों की पहचान होसुर निवासी 30 वर्षीय कावेरी, धर्मपुरी जिला निवासी 28 वर्षीय बी. अकमल, धर्मपुरी जिला निवासी 28 वर्षीयएम. सारथी कुमार के रूप में की गई है
हादसे के तुरंत बाद तीनों को होसुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कृष्णागिरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
नालको के जरिए रखे गए थे कर्मचारी
ये तीनों कर्मचारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा सीधे तौर पर नहीं, बल्कि नाल्को कंपनी के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट पर टैंक की सफाई के काम में लगाए गए थे। कृष्णागिरी के जिला कलेक्टर सी. दिनेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने पुष्टि की कि तीनों मजदूरों की मौत ईटीपी टैंक से गाद हटाते समय दम घुटने से हुई है। कलेक्टर ने बताया कि मामले की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स, जो होसुर संयंत्र में आईफोन के कलपुर्जे बनाती और असेंबल करती है, ने अब तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान या टिप्पणी जारी नहीं की है।
भिलाई स्टील प्लांट पर सियासत तेज, भूपेश-देवेंद्र के घर के बाहर धरना देंगे भाजपा विधायक
मजदूर की सुरक्षा और सम्मान सबसे अहम
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्य मंत्री विरुधाई मगल कीर्तना ने कहा कि होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की यूनिट में हुई इस दुखद घटना में तीन कीमती जानें जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है।
मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दें और यह सुनिश्चित करें कि स्थिति को पूरी तत्परता के साथ संभाला जाए। हर मजदूर की सुरक्षा और सम्मान सबसे अहम है।
इस दुखद घटना की गहन जांच की जाएगी और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

