BREAKING CG NEWS

172 करोड़ के घोटाले में बड़ा शिकंजा! CSMCL के पूर्व MD गिरफ्तार,20 जुलाई तक होगी गहन पूछताछ

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के 172 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व प्रबंध संचालक (एमडी) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। इतिहास

20 जुलाई तक पुलिस रिमांड में अरुणपति त्रिपाठी

EOW-ACB ने शनिवार को अरुणपति त्रिपाठी को विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 20 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

EOW-ACB में CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी), 8 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में अरूणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *