देश दुनिया वॉच

Mahadev Betting App Case: ED ने EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग को 10 दिन की रिमांड पर लिया

Share this

Mahadev Betting App Case: रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। ED ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर 10 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। साथ ही अब तक मामले में 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त कर चुकी है।

 

दिल्ली से गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड

ED के मुताबिक, विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नई दिल्ली की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से ED ने उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल की।

10 दिनों की ED कस्टडी में आरोपी

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद विकास गर्ग को 15 जुलाई 2026 को रायपुर की विशेष PMLA अदालत के समक्ष पेश किया गया। ED की दलीलों को सुनने के बाद, रायपुर की विशेष अदालत ने आरोपी विकास गर्ग को 24 जुलाई तक कुल 10 दिनों के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है। अब पूछताछ के दौरान इस रैकेट से जुड़े कई और बड़े चेहरों और वित्तीय लेन-देन का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

अब तक 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

महादेव ऑनलाइन बुक और अन्य अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ ED की यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक बन चुकी है। जांच एजेंसी इस मामले में अब तक देश और विदेश में फैले एक विशाल नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चुकी है। मामले में अब तक लगभग 4,000 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *