देश दुनिया वॉच

CG POLITICAL: नकटी गांव में तोड़फोड़ पर दीपक बैज का बड़ा बयान

Share this

CG POLITICAL: रायपुर। माना इलाके के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज अवैध घरों को तोड़ा जा रहा है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार गरीबों के आवास तोड़कर विधायकों के लिए घर बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, ऐसे में गरीबों के घर तोड़ना उचित नहीं है। कांग्रेस इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी।

बस्तर के मुद्दे पर बोलते हुए बैज ने कहा कि इंद्रावती नदी और प्रसिद्ध जलप्रपात का जलस्तर लगातार घट रहा है। हालात ऐसे बने कि सरकार को पानी छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार को छत्तीसगढ़ के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *