BREAKING CG NEWS

Ketan Agrawal Murder Case: शादी तोड़ने से आसान लगा कत्ल! सिया गोयल का सनसनीखेज कबूलनामा

Share this

Ketan Agrawal Murder Case:  मुंबई। केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी से जुड़ी अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गोयल ने माना है कि केतन अग्रवाल को मारना, अपने परिवार का सामना करने और नवंबर में होने वाली शादी को रद करने से कहीं ज्यादा आसान लगा।

केतन हत्याकांड में सिया का खुलासा

सिया और केतन 18 जून को पुणे के पास ही लोहागढ़ किला घूमने गए थे और उसी किले से खाई में गिरकर केतन की मौत हो गई। सिया ने बताया था कि केतन का पैर फिसला, जिससे वो खाई में गिर गया। लेकिन बाद में बात सामने आई कि सिया और चेतन ने केतन को खाई में धक्का देकर मार दिया।

सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सिया लगातार बयान बदल रही है। पकड़े जाने के बाद सिया और चेतन एक-दूसरे पर भी आरोप लगा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल ने बताया कि शादी रद करने के बजाय उन्होंने अपने होने वाले पति को मारना इसलिए चुना क्योंकि वह अपने परिवार की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी।

सिया के भाई ने खोला चेतन का राज

इस सनसनीखेज मर्डर केस की जांच के लिए पुणे और लोनावला पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। इस मामले में सिया गोयल के माता-पिता से भी पूछताछ चल रही है। साथ ही उनके भाई साहिल से भी पूछताछ की जा रही है।

10 घंटे की पूछताछ के दौरान, सिया के भाई साहिल गोयल ने पुलिस को बताया था कि वह चेतन चौधरी को जानता था और सिया उससे एक क्रिकेट मैच के दौरान मिली थी। पुलिस ने बताया कि पिछले साल एक कॉमन दोस्त की दिवाली पार्टी में मिलने के बाद वे एक-दूसरे के करीब आए थे।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *