BREAKING CG NEWS

CG CRIME: किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब फैक्ट्री, आबकारी टीम ने दबोचा आरोपी

Share this

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 15 अगस्त से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया गया है। इतिहास

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके का है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने किराए के मकान में छापेमारी की, जहां महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।

Read more:- CRIME NEWS: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महुआ शराब और लाहन जब्त

मौके से 70 लीटर महुआ शराब और 480 किलो महुआ लाहन हुआ बरामद। एक कमरे में 8 भट्ठियों पर शराब बनाने का काम चल रहा था, तो दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन रखा था। इसी के साथ ही आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने आरोपी अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *