BREAKING CG NEWS

CG BIG NEWS: अब बिना टोकन मिलेगा खाद! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,

Share this

CG BIG NEWS: रायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब राज्य के किसानों को खाद खरीदने के लिए पहले की तरह टोकन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे सहकारी समितियों और निर्धारित केंद्रों से अपनी जरूरत के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि राज्य में खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। इसी को देखते हुए सरकार ने टोकन प्रणाली को खत्म करने का फैसला लिया है, ताकि किसानों को खाद लेने के लिए अनावश्यक इंतजार या बार-बार केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *