BREAKING CG NEWS

CG POLITICAL NEWS: धर्मांतरण पर आदिवासी नेता नंदकुमार साय का विवादित बयान!

Share this

CG POLITICAL NEWS: रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है, खासकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनती रही है. इस बीच वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अलावा साहू समाज समेत कई अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन कर रहे हैं.

नंदकुमार साय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी धर्मांतरण कराने में शामिल होगा, उसका रास्ता रोका जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *