BREAKING देश दुनिया वॉच

Rajasthan Kota Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं की गाड़ी, हादसे में 9 लोगों की मौत

Share this

Rajasthan Kota Accident: Devotees’ vehicle crashes into a stationary truck, 9 people die in the accident

जयपुर। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 2:00 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ‘क्रूजर’ गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

जान गंवाने वालों में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी शामिल हैं। घायल हुए 6 लोगों को एम्बुलेंस के जरिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। ये सभी लोग राजस्थान से खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही के वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है ड्राइविंग के वक्त उसे झपकी लग गई थी।

हादसे की खबर मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं। पुलिस और बचाव दलों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ितों की देखभाल के लिए अस्पताल में एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, जिनमें अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM-सिटी) भी घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंचे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *