रायपुर। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार की रात हुई मंत्रियों की मैराथन बैठक की खबर आखिरकार विपक्ष तक पहुंच गई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि बैठक में मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर जबरदस्त घमासान मचा था. असल में भाजपा संगठन और सरकार के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. अब इंतजार है कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का इस्तीफा कब होगा.

