RSS Chief Mohan Bhagwat: फिरोजाबाद. वंदे भारत के ट्रेन में पथराव के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजाबाद से आया है। लेकिन इस में ट्विस्ट ये है कि इस ट्रेन में मोहन भागवत भी बैठे हुए थे। ऐसे में यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है।दरअसल, मोहन भागवत मोहन शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से जा रहे थे. इस दौरान सरसंघचालक के कोच पर अज्ञात ने पत्थर फेंका. मोहन भागवत कोच no E1 में यात्रा कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद आउटर के पास पत्थर फेंका गया. पत्थर लगने से कोच का शीशा भी टूट गया. हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.
सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी रोका नहीं गया और उसे सीधे आगे के लिए रवाना रखा गया. सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल और स्टेशन पर भीड़भाड़ को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रेन की बोगी से नीचे नहीं उतारा गया. सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने बोगी के भीतर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. संघ प्रमुख के पूरी तरह सही-सलामत होने की पुष्टि टीम ने की.

