Jaspal Rana Passed Away: नई दिल्ली। भारत के खेल जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। देश के जानेमाने मशहूर निशानेबाजी कोच और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 की उम्र में निधान हो गया। राणा भारत के पिस्टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे थे।
जानकारी मिली है कि म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली पहुंचते ही राणा को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने जसपाल राणा के निधन की पुष्टि की।

