Swine Flu in CG: Rising threat of Swine Flu! 10-bed special ward set up at the medical college.
Swine Flu in CG : राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइल फ्लू के तीन मरीज सामने आए चुके हैं, जिसमें से एक की तबियत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया हैं। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कालेज में दस बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है, साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू में भी बेड आरक्षित किए गए है।
मेडिकल कालेज के अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टरों को इलाज के लिए सख्त एहतियात बरतने कहा गया है। उन्होने बताया कि सर्दी व खासी से प्रभावित मरीज जो बेहद कमजोर है, उनका स्वाब लेकर जांच किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके साथ ही पहले से स्वाइन फ्लू से पीड़ित शहर के एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है, और वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाररत है। गुरुवार को और मरीज सामने आया है। कोरोना के मरीज का प्रोटोकाल के तहत इलाज छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है ।

