BREAKING CG NEWS

DEEPAK BAIJ BIG STATEMENT: ‘BJP के नाराज फूफा हमारे संपर्क में’…कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Share this

DEEPAK BAIJ’S BIG STATEMENT: ‘The BJP’s disgruntled “sulking uncle” is in touch with us’ — Congress State President’s major statement.

DEEPAK BAIJ BIG STATEMENT: बिलासपुर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा सियासी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी के नाराज फूफा हमारे संपर्क में हैं। मंत्री खुशवंत साहेब के भाई कांग्रेस में शामिल हुए हैं. ये शुरुआत है, समय आने दीजिए, कई लोग पार्टी में शामिल होंगे। अभी कई बड़े धमाके होंगे।

दीपक बैज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता हमारे साथ चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते। भाजपा में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। जो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए, वो वापसी के लिए लाइन लगे है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *