अटल नगर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की एमआईजी पिरदा सोसायटी के महिला एवं पुरुष रहवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अटल नगर स्थित आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान रहवासियों ने सोसायटी से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के अभाव की जानकारी आयुक्त को दी।
रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से सोसायटी में कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान की मांग लगातार की जा रही है। मुलाकात के दौरान आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सोसायटी की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

