BREAKING CG NEWS

CG NEWS: सुशासन तिहार कार्यक्रम में हाईवोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Share this

CG NEWS: बिलासपुर: नगर निगम प्रशासन द्वारा सिरगिट्टी में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के कार्यकर्ताओं ने “सुशासन” के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेसियों ने शिविर का विरोध किया और मंच पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी।

READ MORE:- CG NEWS: सुशासन तिहार कार्यक्रम में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कई समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

शिविर में जब स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे रहे थे, तभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू एवं सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पहुंचे। कांग्रेसियों द्वारा मंच पर चढ़कर विरोध जताने से वहां मौजूद स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। माहौल बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को शिविर स्थल से बाहर निकालने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।

विधायक कौशिक को देखकर भड़के कांग्रेसी

पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक भी शिविर स्थल पर पहुंच गए। विधायक को देखते ही कांग्रेसी और आक्रोशित हो गए और उन्हें घेरकर मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ और तेज नारेबाजी शुरू कर दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *