BREAKING देश दुनिया वॉच

Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक पुलिस हिरासत में

Share this

Delhi Fire Tragedy: नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी और होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की कोर्ट में पेश किया गया।

read more: – BREAKING NEWS: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का कहर, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

जहां साकेत कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए फैसला दिया। होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी पुलिस की पहुंच से दूर है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने भी मामले की तह तक जाने और जवाबदेही तय करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *