BREAKING CG NEWS

CG Nikay Chunav Result 2026: 71 पार्षद सीटों में भाजपा 39, कांग्रेस 30 पर विजयी

Share this

CG Nikay Chunav Result 2026: रायपुर ।  में नगरीय निकायों, और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना आज यानि गुरुवार को काफी अच्छे से हो गई । नगरीय निकायों में अध्यक्ष के पांच पदों में से तीन पदों में से बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि पलारी और घुमका में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पार्षद के 71 पदों में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 30 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।

त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्ड पंच के 107 रिक्त पदों, सरपंच के 34 पदों तथा जनपद सदस्य के 10 पदों के लिए मतदान कराया गया था। मतदान के बाद ही मतगणना कर ली गई थी। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रिटर्निंग अधिकारियों ने आधिकारिक परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *