DELHI FIRE NEWS: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लेमन ग्रास रेस्टोरेंट आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग किचन के रास्ते फैली जो ऊपरी फ्लोर तक पहुंची और अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है।
हादसे को लेकर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है और मुआवजे का भी एलान किया है। पीएम इंडिया के एक्स से पोस्ट किया गया है, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

