BREAKING CG NEWS

CG NEWS: वंदे मातरम विवाद पर गरमाई राजनीति, CM साय ने कांग्रेस को घेरा

Share this

रायपुर। केरल में वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश की जनता ऐसे किसी भी व्यक्ति या दल को बर्दाश्त नहीं करने वाली है, जो वंदे मातरम या भारत माता का अपमान करते हैं। जिन्हें भारत माता की जय’ बोलने से परहेज है, उनका देश में क्या हश्र हो रहा है, यह आज पूरा देश देख रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, केरल पुलिस बैंड ने राज्य विधानसभा सत्र के दौरान वंदे मातरम का सिर्फ शुरुआती हिस्सा बजाया, जबकि लोक भवन ने पूर्वाभ्यास के दौरान पूरा राष्ट्रगीत बजाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश को राज्य सरकार ने अस्वीकार करते हुए सिर्फ शुरुआती हिस्सा बजाने की पुरानी परंपरा का पालन किया था।

मीसाबंदियों को पेंशन पर सियासत

वहीं कांग्रेस की ओर से मीसाबंदियों की पेंशन को लेकर दिए बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि मीसाबंदियों की पेंशन भाजपा को अपने फंड से देनी चाहिए। कांग्रेस के इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए देश में इमरजेंसी की याद दिलाई है।

CM साय ने दिया बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो कांग्रेस आज संविधान की बात करती है, उसी ने 1975 में संविधान को ताक पर रखकर देश में इमरजेंसी लागू किया था। गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया, जिससे अनगिनत परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। इस सब का दोषदार और जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। हम ऐसे मीसाबंदियों का सम्मान करते हैं और कांग्रेस को इस पर कुछ भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस मुद्दाविहीन है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *