BREAKING CG NEWS

CG NEWS: महिला सरपंच से मारपीट मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने SP ऑफिस पहुंच लगाए गंभीर आरोप

Share this

CG NEWS: कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने भारी संख्या में एसपी आफिस पहुंचकर महिला सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि नहीं दी जा रही है। तकरीबन 15 लाख रुपए गबन करने के नाम से पूर्व सरपंच पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला सरपंच और उनके पति द्वारा गांव वालों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की बार बार धमकी भी दी जाती है। जिसकी शिकायत गांव वाले पहले भी कर चुके हैं।

वहीं मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पहले सरपंच और सरपंच पति राहुल चंद्राकार द्वारा गांव वालों के साथ मारपीट की गई जिसके बाद गांव वालों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर गंगा गांव वालों ने आज एसपी आफिस में शिकायत की और महिला सरपंच और उनके पति पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *