CG Weather : रायपुर. राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बादल गरजने के साथ बारिश हुई. टर्फ और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
रायपुर में जमकर बरसे बादल
रायपुर में सुबह से मौसम बिगड़ गया. लगभग 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ. बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी. ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) और वर्षा की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी है.

