CG POLITICAL NEWS: रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कांग्रेस को रास नहीं आई है. इस पर उठे विरोध के स्वर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है. देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जो स्थिति चल रही है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का खपत कम करने का आह्वान किया है. हम भी उस पर अमल कर रहे हैं, हमने भी अपना करकेट में गाड़ियों की संख्या कम दिए हैं.

