BREAKING CG NEWS

Sanjeev Arora Arrested : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन

Share this

Sanjeev Arora Arrested by ED: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा मारने के बाद ईड़ी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की. बताया जा रहा है कि, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कुछ लोगों के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में सुबह यह छापा पड़ा. इसमें संजीव अरोड़ा का चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर भी उन पांच जगहों में शामिल है, जहां छापे मारे गए. रेड में दिल्ली और गुरुग्राम (हरियाणा) के भी कई ठिकाने हैं, इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी का दफ़्तर भी शामिल है.

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, जैसे ही बंगाल चुनाव ख़त्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज़ ईडी की रेड करना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ सालों में मोदी जी ने पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है. अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची. इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, आज फिर से बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में ये तीसरी बार उनके घर बीजेपी की ईडी आई है. पिछले एक महीने में दूसरी बार. फिर भी कुछ नहीं मिला है. उन्होंने आगे लिखा, ईडी-बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *