CG Board Exam Update : मंडल ने जारी किया आदेश- 12वीं बोर्ड का पेपर निरस्त, अप्रैल में फिर से होगी परीक्ष
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के बाद हिंदी परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पहले 14 मार्च 2026 को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान पेपर लीक से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई जिसके बाद परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया।
नई तारीख की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पर भी जारी की गई है। मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नई तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। साथ ही परीक्षा केंद्र और समय पहले की तरह ही रहेगा।

