Accident BREAKING बड़ी ख़बर सरगुजा

CG News : पार्क में कुत्तों का हमला, 15 हिरणों की दर्दनाक मौत,

Share this

CG News: Dogs attack in the park, painful death of 15 deer

 

सरगुजा : अंबिकापुर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में बाड़े में रखे गए हिरण और कोटरी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें करीब 15 वन्यजीवों की जान चली गई। घटना के बाद पार्क परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बाड़े का गेट खुला रह गया था, जिससे 4 से 5 कुत्ते अंदर घुस गए और उन्होंने हिरणों तथा कोटरी पर हमला कर दिया।

 

सूत्रों के अनुसार, संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने मृत जानवरों के शवों को पार्क के पीछे जंगल में ले जाकर कथित रूप से जला दिया गया, ताकि मामले की जानकारी बाहर न जा सके।

 

आरोप है कि संजय पार्क में हिरण और कोटरी को रखने के लिए आवश्यक अनुमति Central Zoo Authority से नहीं ली गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

 

डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 

फिलहाल, इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान को जानवरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, वहीं उनकी जान खतरे में पड़ गई।

अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी??…

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *