
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुसमी सीएमओ ने किया वृक्षारोपण।
कुसमी(फिरदौस आलम) नगर पंचायत कुसमी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन,नगर पंचायत कुसमी के गौठान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने शपथ लेते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत ने कहा की *वृक्ष है तो हम हैं, आने वाली पीढ़ी को अगर हम कुछ दे पाएंगे तो, वह स्वच्छ पर्यावरण* है, इसी प्रकार जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण के महत्व को समझाया।
वृक्षारोपण अवसर पर नगर पंचायत कुसमी के सीएमओं नारायण साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम का समाधान खोजने के बारे में है। क्योंकि प्लास्टिक ही वह पदार्थ है जिसे हम कभी नष्ट नहीं कर सकते । न ही इसे जला कर, न ही जमीन में गाड़ कर और न ही यहां वहां फेंक कर नष्ट किया जा सकता है, बल्कि यह जिस स्थिति में भी होता है, पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है, इसलिए हम सभी को चाहिए कि, प्लास्टिक के प्रदूषण से बचने के लिए, प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करें, और हो सके तो बिल्कुल ना करें ।
आज के विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद क्षेत्रपति, वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद वाहिद अली, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ललित निकुंज,एवं नगर पंचायत कुसमी के सभी स्वच्छता दीदी तथा कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
