रायपुर वॉच

जे सी आई रायपुर वामा, कैपिटल प्रेजेंट साड़ी मे मैराथन धाविका रन फॉर रोड सेफ्टी

Share this

रायपुर। जी हां दोस्तों आज की नारी को लगे ना भारी दौड़ वह भी हमारे भारतीय पारंपरिक परिधान में क्योंकि यह हमारा दावा है कि हमारी सांस्कृतिक वेशभूषा किसी तरह से भी कोई परेशानी का सबब नहीं है और दौड़ वह भी रोड सेफ्टी के लिए और वह भी भारतीय परिधान में ऐसा जबरदस्त कार्यक्रम जेसी वामा कैपिटल के अलावा कोई सोच भी नहीं सकता l वामा सीनियर , लीना वाढेर ,रूपाली दुबे, आंचल पंजवानी , शीतल उपाध्याय ,जया अरोरा ,स्नेहा अग्रवाल, संस्था की अध्यक्षा शिखा गोलछा ,सचिव शिल्पा काबरा सभी के सोच साकार नतीजा धाविका रन वो भी साडी मे.. भारतीय पारंपरिक परिधान में दौड़ नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ होकर काली मन्दिर, होते हुए डीके हॉस्पिटल से अपने तय समय में सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी यह मैराथन 11 जून सुबह 6:00 बजे सुबह स्टेडियम से प्रारंभ होगी झांसी की रानी बनकर मैराथन में सभी समाज संस्था, सोसाइटी के लोग शामिल होकर बहुत सारे अवार्ड जीत सकते हैं इसके अलावा पर्सनल रिकॉग्निशन के लिए भी बहुत सारे अवार्ड है रायपुर की जनतासे आग्रह है कि इस दौड़ में शामिल होकर धाविका रन इन साड़ी पावर्ड बाय सन एंड संस ज्वेलर्स मे भाग लेकर अपनी असीम क्षमता को दिखा सकते हैं। सारी जानकारी संस्था के पीआरओ सुमन दीवान जी ने साझा की

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *