BREAKING CG NEWS

BADRINATH HELICOPTER CRASH: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

Share this

BADRINATH HELICOPTER CRASH: HELICOPTER CRASH RETURNING FROM BADRINATH, 6 people including the pilot died

चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। बदरीनाथ धाम से वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।

खराब मौसम बना रेस्क्यू में बाधा

जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, वहां घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही लगातार भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव दल को हेलीकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। खोज अभियान में दो अन्य हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक अभियान में मुश्किलें बनी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच यात्रियों की पहचान चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है। वहीं हेलीकॉप्टर के पायलट हिमांशु भी इसमें मौजूद थे।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण अभियान में चुनौतियां सामने आ रही हैं।मौसम का हाल देखें फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों और दुर्घटना के कारणों का इंतजार किया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *