West Bengal ED Raid: ED tightens hands on Kohinoor Group, raids at 4 locations simultaneously
कोलकाता। शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन और आसनसोल में तलाशी अभियान चला रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें एक साथ इन चारों जगहों पर पहुंचीं और संबंधित परिसरों को सुरक्षा बलों के घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ED ने जब्त किए डिजिटल उपकरण
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर की जा रही है। चारों ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
BREAKING NEWS: कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 लोगों की मौत
सूत्रों के अनुसार, कंपनी पर पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोप है। आरोप है कि प्लांट स्थापित करने के बजाय इस फंड को सुनियोजित तरीके से कई शेल कंपनियों के खातों में डायवर्ट किया गया था। फिलहाल चारों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।

