BJP Social Media In-Charge: BJP appoints social media in-charges in 5 states!
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तरप्रदेश में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सोमेश पांडे को उत्तराखंड में जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में मनन दानी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पंजाब में चेतन ब्रागटा को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


