Azam Khan Abdullah Azam Bail: Khan and Abdullah Azam get big relief from court in two PAN card cases…
प्रयागराज। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता आजम खां तथा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत दी है। उनकी जमानत अर्जी हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है।
कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था
हाई कोर्ट ने इससे पहले 15 अक्टूबर को आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने दिया है। हाई कोर्ट में दोषसिद्धि पर रोक, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत की मांग वाली अर्जियों पर सुनवाई हुई थी।
आजम खां व राज्य सरकार की ओर से रखा गया पक्ष
आजम खां की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, एनआई जाफरी व अधिवक्ता शाश्वत आनंद ने पक्ष रखा था। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी तथा अपर सरकारी अधिवक्ता परितोष कुमार मालवीय ने पक्ष रखा।

