BREAKING CG NEWS

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

Share this

BJP state president Kiran Dev condoled the death of Ahiwara MLA Doman Lal Korsewada.

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। श्री कोर्सेवाडा जी एक सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उन्होंने सदैव अनुसूचित वर्ग सहित समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय जनता पार्टी परिवार ने आज एक अभिभावक तुल्य वरिष्ठ नेता को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *