गोपाल शर्मा/मुकेश साहू भाटापारा:-
जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं कांग्रेस पार्टी के दबंग नेता के रूप में पहचान रखने वाले केतुमान साहू के अंतिम बिदाई में अंचल के लोगों ने नम आंखों से उन्हें बिदाई दी। अकस्मात उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर थी। केतुमान की उम्र मात्र 35 वर्ष थी।
पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू के एक मात्र पुत्र केतुमान साहू शाम 5 बजे भोजन करने बैठे तो हार्ड फेल हो जाने के खाते खाते ही गिर पड़े। जो वापस नहीं उठे।
केतुमान साहू मात्र 21 वर्ष की उम्र में जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तरेंगा के सरपंच निर्वाचित होकर जनप्रतिनिधि बने। उनके कार्यकाल में गांव के विकास को आज भी याद किया जाता है। स्पष्ट वादी अपनी बातों को मजबूती के साथ रखना आदि गुणों ने उन्हें कम समय में ही बहुत लोकप्रिय बना दिया था। युवा और किसानों की समस्या के निरकेरण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी थे।
परिवार में दो छोटे बच्चो, पत्नी माता पिता को छोड़कर इस तरह चले जाने से पूरे परिवार में पहाड़ सा टूट गया है।ग्राम वासी ने एक जागरूक नेता खो दिया।कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ गिर गया।साहू समाज के प्रति सक्रिय होकर सदैव साहू समाज को मजबूत करते। तथा सभी की अपूरणीय क्षति हुई है।
उनकी अंतिम यात्रा में जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू ,विधायक शिवरतन शर्मा ,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ,पूर्व विधायक चैत राम साहू, सतीश अग्रवाल ,आलोक मिश्रा, सुशील शर्मा , संगीता सुनील महेश्वरी, परमेश्वर वर्मा , सुनील गुप्ता,सुरेंद्र यदु ,सत्यनारायण ठाकुर, अविनाश दास, विवेक अग्रवाल, बसंत आडिल, नानू सोनी,सीरीज जांगड़े, भूलु कुर्रे, अशोक ध्रुव,रामविलास साहू, दीपक वर्मा, शारदा गुप्ता, लक्ष्मी पांडे, मुकेश साहू, आदि सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।

