संतोष ठाकुर / तखतपुर । प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से तखतपुर में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।फेडरेशन के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला,सह संयोजक हिमाचल साह, महासचिव वल्लभ रजक ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर पहले चरण में लंबित मांगो के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया। मांगे पूरी नहीं होने पर दूसरे चरण में 18 मार्च को प्रान्त स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लंबित मांगों में पिंगवा कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू करना, प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भुगतान आदेश जारी करना, चार पदोन्नति वेतनमान आदेश जारी करना, बिलासपुर जिले को बि ग्रेड शहर का दर्जा प्रदान करवाना, और सभी अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण करना तथा एक समान भर्ती नियम सभी विभागों में और सभी संवर्ग में लागू करना शामिल है।मांगो के सम्बंध में तखतपुर में रैली निकालकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बल्लभ रजक, हिमाचल साहू, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र दुबे, रोहित भांगे, योगेश्वर छतरी, कामता यादव, प्रतीक कश्यप, भरत लाल खूंटे, ज्ञानचंद अंनत, अनुज नवरंग, जितेंद्र ठाकुर,पवन साहू,राजेश उपाध्याय,लक्ष्मी नारायण पांडे, अशोक क्षत्री,महेंद्र पटेल, रामकुमार यादव,प्रज्ञा पाली, परमानंद धुरी, नीरज साहू, विजय मिश्रा,नीलम राजकुमार, राकेश पाठक, विजय पांडे, अशोक पांडे, भीखम कौशिक, सुरेश खांडेकर,जेएम जोशी, रमेश कौशिक, लव कांत द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, धर्मपाल बघेल, शिवपाल छतरी, शेखर पांडे, नरेंद्र दत्त शुक्ला, नीलिमा शरद पापुला, अंजली गुप्ता, शकुंतला क्षत्री, ज्योति पाल,नरेश बघेल, संजय सोनी, नवीन मधुकर, आरआर दुबे, विनोद मरावी, ईश्वर भारती, मदन कश्यप, ज्ञानचंद अनंत सहित अन्य उपस्थित रहे।
अधिकारियों कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

