प्रांतीय वॉच

रमन प्रभाव विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजित

Share this

संतोष ठाकुर / तखतपुर। शासकीय जे.एम. पी.महाविद्यालय तखतपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रमन प्रभाव विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. रीता बाजपेई सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र शा जे. पी. मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली द्वारा रमन प्रभाव विषय पर बहुत ही प्रभावशाली तरीके से जानकारी प्रदान करते हुए रमन सर द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मधुलिका लाल ने की और उन्होंने विज्ञान का वास्तविक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राकेश कुर्रे ने प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले साधनों का वैज्ञानिक महत्व बताया ।महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ श्रीमती सीमा नेगी ने आभार व्यक्त करते हुए विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवम् सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष इंदू कौशल ने किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.एन. लदेर,डॉ. मीना शर्मा डॉ. एस .के. पांडे़ , डॉ.सीमा नाथ डॉ. डी पी .चंद्रवंशी , डॉ विपिन चंद्र अग्रहरी, रजनी बारले,लता चंद्रवंशी, अमर सिंह आर्मो,राजेंद्र भारद्वाज, गोपाल ठाकुर एवम् बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *