यु मुरली राव की रिपोर्ट
बिलासपुर । लाल खदान की घटना जिसमें पीड़ित परिवार एवं मोहल्ले वासियों ने सीधे-सीधे सफेदपोश रूलिंग पार्टी के ऊपर आरोप लगाया हैं की जो अपराधी छेड़खानी, जबरदस्ती रेप करने की कोशिश किया उसे राजनीतिक पहुंच वाले थाने से छुड़ाकर ले गए। एसपी साहब को दिए ज्ञापन में इस चीज का जिक्र पीड़ित द्वारा किया गया एवं प्रेस को जानकारी भी दी गई।
यह की हमारे संवाददाता को दिए जानकारी एवं एसपी को दिए ज्ञापन के अनुसार रानू पाल उर्फ रानू ध्रुव निवासी परियापारा लालखदान थाना तोरवा बिलासपुर दिनांक 01.03.2023 की रात्रि लगभग 09:50 बजे अपने घर खाना खाकर परियापार से अपनी मां के घर जा रही थी तभी अचानक चरन दास मानिकपुरी आकर मेरा मुंह, गला, एवं दाये हाथ को पकडकर अनाचार करने के लिए अंधेरे के तरफ खीचकर ले जा रहा था जब मैने छुडाने का प्रयास किया तो मेरे सिर, गला पर दबाकर मेरे साथ मारपीट किया, जैसे तैसे छुड़ाकर मैं अपने घर भागी उसके बाद घरवालों के साथ जाकर तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बाद विधिवत् डाक्टरी मुलाहिजा किया गया तथा फिर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया लेकिन फिर उसे थाने से ही तत्काल छोड़ दिया गया जब मै इस विषय पर पूछताछ करने थाने गयी तो थानेदार द्वारा मुझे धमकाया गया कहा कि तुम्हारा भाई अनावेदक की बेटी के साथ अनाचार का आरोपी है तुम अपने भाई को बचाने के लिए इस प्रकार का झूठा आरोप लगा रही हो जबकि मेरे भाई इस प्रकार के किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त नही है।
पीड़ित द्वारा एसपी साहब से गुहार लगाते हुए कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जाँच किया जाये एवं अरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। थानेदार द्वारा इस प्रकार अपराधी को छोड़ दिये जाने से अपराधी के हौसले बुलंद है और लगातार इस प्रकार के घटना करते रहते है जिससे मोहल्ले के लोग डरे हुये है इसके पूर्व भी अपराधी के खिलाफ थाने मे शिकायत की गई थी, जिसकी प्रति संलगन की गई है।



