रायपुर वॉच

हिमाचल से लौटे CM भूपेश, बोले – हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की बारी

Share this

रायपुर : CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) रविवार शाम हिमाचल दौरे से राजधानी लौटे है। सीएम बघेल आज हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के शपथ समारोह में शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मुखयमंती ने बखूबी निभाया, जिसके ख़ुशी में उनके राजधानी रायपुर लौटने पर पुष्प वर्षा और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। एक बस ड्राइवर का बेटा मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के लोग हिमाचल गए थे। हिमाचल चुनाव में मिली जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान रहा , सभी साथी वहां गए और प्रचार प्रसार किए। छत्तीसगढ़ के उन योजनाओं को हिमाचल में दिए जाने वाली 10 गारंटी में शामिल किया गया, जिसका बड़ा प्रभाव है। हिमाचल की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद, बधाई। हिमाचल देव भूमि है और कांग्रेस की शुरुआत देवभूमि से हुई है। अब तक 2 राज्यों में सरकार थी अब तीसरा राज्य भी हो गया है, अब कर्नाटक की बारी है। वहां भी कांग्रेस का परचम लहराएगा हमें पूरा विश्वास है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *