प्रांतीय वॉच

Big Accident: 48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, कई घायल, मची चीख-पुकार

Share this

Big Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के खोपोली थाना इलाके में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौंड़े और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रों की हालत गंभीर बनीं हुई है।

हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। तुरंत घायलों को पास के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बस कैसे पलटी इस बारे में स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।महाराष्ट्र वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने कहा छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी अचानक बस पलट गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *