रायपुर वॉच

मासूम बच्ची के बलात्कारी ब्रम्हानंद का मैदान में डटे रहना भाजपा का घृणित चेहरा : कांग्रेस

2023 में भाजपा का चेहरा बलात्कारी ब्रम्हानंद होगा, रमन सिंह, बृजमोहन बलात्कारी का प्रचार कर रहे,

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोपी ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा का अभी तक प्रत्याशी बना हुआ है यह भाजपा का महिला विरोधी घृणित चेहरा है। खुद को पार्टी विद डिफरेंस का दावा करने वाली भाजपा का यही असली चेहरा है कि वह एक बलात्कारी को प्रत्याशी बनाकर उसके पक्ष में चुनाव अभियान चला रही है। भाजपा के बड़े-छोटे नेता बलात्कार के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम के लिये वोट मांग रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जिस प्रकार बलात्कारी ब्रम्हानंद के पीछे खड़ी है उससे लग रहा 2023 में ब्रम्हानंद भाजपा का चेहरा होगा। उन्होंने भाजपा प्रभारी ओम माथुर पर तंज कसते हुये पूछा 2023 में ओम माथुर कितने आपराधियों को प्रत्याशी बनायेगी? क्या 2023 में भाजपा का चेहरा रेपिस्ट होगा, अपराधी होगा? भाजपा को पता था ब्रह्मानंद नेताम रेप, गैंगरेप, पॉस्को एक्ट का फरार आरोपी है? भाजपा ने जानबूझकर ओम माथुर, अजय जामवाल, अरुण साव, नारायण चंदेल, रमन सिंह की सहमति से रेपिस्ट को टिकट दिया है? भाजपा से नैतिकता की उम्मीद बेमानी है। भाजपा में जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा पद मिलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह और बृजमोहन घूम-घूमकर बलात्कारी के लिये वोट मांग रहे यह रमन सिंह और बृजमोहन का असली चरित्र है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झारखंड के टेल्को थाना क्षेत्र में प्राथमि क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376डीबी,120बी भादवि, 4,6, पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। बड़ी बात नहीं की बलात्कारी को झारखंड की पुलिस पकड़ कर ले जाये और भाजपाई फिर भी बेशर्मीपूर्वक उसका प्रचार करते नजर आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर की महिलायें और मतदाता बलात्कारी ब्रम्हानंद नेताम के उनके क्षेत्र का उम्मीदवार होने से खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। लोगों को यह लग रहा कि भाजपा बलात्कारी को उम्मीदवार बनाकर तथा उसको चुनाव अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता का अपमान कर रही है। लोग 5 तारीख को भाजपा के खिलाफ मतदान कर अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही बुनियादी फर्क है। कांग्रेस की प्रत्याशी शिक्षक है, बच्चों को लिखा-पढ़ाकर उनका भविष्य बनाने का काम करती थी, भाजपा का प्रत्याशी 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसको जबरिया देह व्यापार में धकेल कर उसके भविष्य और जीवन को बर्बाद कर दिया। भाजपाई शर्म और सामानिकता तथा संवेदनशीलता की सारी सीमाओं को लांघ कर बलात्कारी के जयकारा के नारे लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *