देश दुनिया वॉच

बाबा रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि के 5 दवाओं के उत्पादन पर लगी रोक

Share this

उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पाँच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञापन’ के आरोप के बाद ये कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के अथॉरिटीज़ ऑफ़ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सर्विसेज़ ने पतंजलि के उत्पाद बनाने वाली दिव्य फ़ार्मेसी को पाँच दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा है। साथ ही कंपनी को मीडिया से इन पाँचों उत्पादों के विज्ञापन भी वापस लेने के लिए कहा गया है। योग गुरु रामदेव की पतंजलि कंपनी के तहत आने वाली इस फार्मेसी को ‘ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडिज़ एक्ट’ का बार-बार उल्लंघन करते पाया गया था।

उत्तराखंड आयुर्वेदिक और यूनानी सर्विसेज़ के लाइसेंस ऑफ़िसर डॉक्टर जी.सी.एस जंगपंगी की ओर से जारी चिट्ठी में फार्मेसी से तत्काल दिव्य मधुग्रिट, दिव्यआईग्रिट गोल्ड, दिव्य थाइरोग्रिट, दिव्य बीपीग्रिट और दिव्य लिपिडोम दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा गया है। इन दवाओं का इस्तेमाल मधुमेह, आंख के इनफ़ेक्शन, थाइरॉइड, रक्तचाप और कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखने के लिए किया जाता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *