प्रांतीय वॉच

प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या तो सदमे में नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

कोरबा। नाबालिग प्रेमिका ने अपनी प्रेमी के मौत से दुखी होकर खौफनाक कदम उठा लिया। नाबालिग ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का बांधा पाली के नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग था। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी। दोनों के घरवालों ने फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी।

इस घटना के बाद लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। जिसके कारण उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे। इस बीच 3 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। जिसके कारण उसे उल्टी होने लगी थी। तब घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *