BREAKING देश दुनिया वॉच

Imran Khan Controversy: आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस…

Share this

Imran Khan Controversy: Aamir Khan’s nephew Imran Khan notices to leave India

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल,  प्रोटेस्ट के बाद अब अभिनेता को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने के आदेश मिले हैं।

बता दें कि इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इस विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। नोटिस के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है, जिसके कारण मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें ये नोटिस भेजा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *