BREAKING CG NEWS

मुख्यमंत्री के पहल के छ: महीने पश्चात भी नही शुरू हुई दुर्ग गया नियमित ट्रेन सेवा…

Share this

बिलासपुर. छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर शहर के न्यू सिटी पार्क कालोनी मोपका निवासी जनार्दन प्रसाद पाल ने दिनांक 9मार्च 2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ को पत्र लिखकर दुर्ग से गया तक एक नियमित ट्रेन चलाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के अवर सचिव श्री मुकेश कुमार गोंड ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मंडल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर रेल मंडल एन.एच.200 ख़मतराई रायपुर को आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.इस पत्र के जवाब मे श्री राकेशसिंह मंडल वाणिज्य प्रबंधक, द.पू.म.रे.,रायपुर

द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुये उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) मुख्यालय द.पू.म.रे. बिलासपुर को दुर्ग से गया तक एक नियमित ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिनांक 9/4/2026 को भेजा गया.पर द.पू.म. रेल्वे बिलासपुर द्वारा इस प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई न करते हुए इसे ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया है.

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ से गया तक कई नागरिक अपने पूर्वजों का अंतिम संस्कार करने एवं पर्यटन हेतु गया (बिहार) की यात्रा करते हैं.पर दुर्ग से गया तक एकमात्र ट्रेन ही होने से अनेक तरह की कठिनाईयों का सामना करना पडता है.

यदि दुर्ग से गया तक व्हाया प्रयागराज जं. एक सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाए तो इससे न केवल आम नागरिको को बड़ी राहत मिलेगी बल्की पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

अतः द.पू.म.रेल्वे बिलासपुर से अनुरोध है कि दुर्ग से गया तक एक नियमित सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करे ताकि आम नागरिकों को राहत और पर्यटन को वढ़ावा मिल सके.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *