CRPF SI Death: Midnight firing in CRPF camp, SI of 131st Battalion killed
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खराब सामने आई है, दरअसल, बीजापुर जिले में सुकमा की सीमा से लगे मेटागुडा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवानंद यादव के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उन्होंने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारी थी।
घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर शिविर में मौजूद अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

