रायपुर वॉच

IPS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी…

Share this

रायपुर: प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया हैं। जारी आदेश के मुताबिक बद्री नारायण मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही आईपीएस केएल ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासंमुद एवं गरियाबद का नक्सल विरोधी अभियान के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *