प्रांतीय वॉच

महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं की भद्दी सोच उजागर : विकास दीवान

 

अधिरंजन चौधरी के बयान के खिलाफ़ भाजपा ने किया पुतला दहन,

संजय महिलांग

नवागढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा को मुद्दा थमा दिया है। भाजपा ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए सड़क पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में नवागढ़ में कांग्रेसी नेता का पुतला दहन किया गया औऱ देश के सर्वोच्च पद पर आसीन आदिवासी महिला के अपमान पर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की.

भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के महिला होने के बाद भी उनकी पार्टी के नेता देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान महिला का अपमान कर रहे हैं। इससे कांग्रेस नेताओं की असलियत सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि मुर्मू देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति हैं. उनके राष्ट्रपति बनने पर देशभर में जनता ने खुशी जताई है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। चौधरी का बयान संविधान के भी खिलाफ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ जैसे असभ्य शब्दों का उपयोग किया है उससे महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं की भद्दी सोच उजागर हो रही है। कांग्रेस नेता की राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से सारा देश गुस्से में है।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने इसे कांग्रेस की महिला और दलित-आदिवासियों के प्रति विरोधी सोच का प्रतीक भी करार दिया. इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, सुरेश साहू, कृष्णा ध्रुव, गोलू सिंहा, फूलचंद साहू, शिव सोनकर, मनीष सेन, मिथलेश सोनकर, हिमांशु जैन, बिनो सोनकर, उत्तरा सोनकर, सेवती पुरबिया, कुलेश्वर सिंहा, तोपसिंग साहू, भागवत सोनकर, सुरेश साहू, राजा सोनकर, जित्ते रजक सहित नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *