प्रांतीय वॉच

हरेली तिहार की धूम! गेड़ी चढ़े कलेक्टर

बालोद। (स्वाधीन जैन) मूल छत्तीसगढ़िया त्योहार हरेली के बहाने गुरुवार को बालोद विधायक संगीता सिन्हा समेत कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने ऐसा समां बांधा कि सब सकते में आ गए। जिले के कलेक्टर ने न सिर्फ गेड़ियों पर चढ़ने का प्रयास किया तो वहीं बालोद विधायक रस्सा-खींच जैसी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनी, बल्कि पारंपरिक खेलों और पूजा-पाठ में शामिल होकर ग्रामीण इलाकों में खासी भीड़ खींच ली। दरअसल हरेली पर्व के अवसर पर ग्राम बरही में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गेड़ी चढ़ते देख कलेक्टर गौरव कुमार सिंह खुद को ना रोक पाए, और गेड़ी चढ़ने की कोशिश भी की। कलेक्टर के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हतप्रभ कर दिया। बता दे कि हरेली को पर्व के तौर पर मनाकर भूपेश सरकार ने अपनी छत्तीसगढ़िया सरकार की छवि को स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

हरेली तिहार में खूब हुई रस्साकसी, विधायक की टीम पड़ी भारी

किसानों का प्रमुख त्योहार हरेली गुरुवार को जिले भर में मनाया गया। बालोद जनपद के बरही गोठान में हरेली तिहार के दिन गोमूत्र की खरीदी की शुरुआत की गई। इसमें कलेक्टर के अलावा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। इस दौरान रस्साकसी सहित विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता में विधायक के अलावा अन्य लोगो ने अपनी टीम को विजय बनाने रस्सी खींचने के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता में विधायक संगीता सिन्हा की टीम भारी पड़ी। रस्साकसी प्रतियोगिता में महिलाओं के जीत के लिए संघर्ष की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *